देहरादून: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बोलीदाताओं को दिए गए फैंसी नंबर
देहरादून स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में हाल ही में आयोजित ऑनलाइन फैंसी नंबरों की नीलामी में रिकॉर्डतोड़ बोली लगाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नीलामी में एक फैंसी नंबर के लिए एक बोलीदाता ने 13 लाख 77 हजार रुपए की अब तक की सबसे अधिक राशि जमा कर राज्य के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।