देहरादून: खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन ने भंडारी बाग क्षेत्र में 500 किलो मिलावटी पनीर किया ज़ब्त
देहरादून में खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, इसके तहत 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया गया है। यह पनीर न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ था, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। सूचना के आधार पर अधिकारी मनीष सयाना और रमेश सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान यह नकली पनीर पकड़ा है.