सिरसागंज: गांव धातरी के समीप हाईवे पर अनियंत्रित ऑटो को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव धातरी के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब शिकोहाबाद की ओर से आ रहे ऑटो के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं।