मेजा: मेजा रोड स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को मनाई गई गांधी जयंती, बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह
मेजा रोड के पंडित का पूरा स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल परिसर में गांधी जयंती के एक दिन पहले मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने गांधी जी की वेशभूषा धारण कर गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की बात कही। स्कूल के प्रधानाचार्य पीयूष श्रीवास्तव व प्रबंधक उमा कांत पांडेय ने बच्चों को संबोधित किया।