पोहरी: कुएं में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की
खबर पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर अंतर्गत आने बाले ग्राम दुल्हारा की है। जहां पंचायती कुएं में एक 25 बर्षीय युवक के शब मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही भटनावर चौकी पुलिस पुलिस मौके पर पहुँची ओर शब को कुएं से निकलवाकर मर्ग कायम कर पीएम कराया। मामले की जानकारी पुलिस ने सोमवार सुबह 10:30 बजे दी है।