Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

एयरपोर्ट जाते EV कार में दिखे सांसद मनोज तिवारी।#bjp #नरेन्द्र_मोदी #मनोजतिवारी #उतरप्रदेश

India | May 14, 2026

MORE NEWS

टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

दिनांक 10-07-2026 को कैथमा पंचायत के ग्राम पैगम्बरपुर ( शेखपुरा ) में टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना , बाल विवाह रोकथाम, माहवारी स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट ( MHM ) और नई माताओं के बीच बेबी किट का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक) , रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। दिनांक 10-07-2026 को कैथमा पंचायत के ग्राम पैगम्बरपुर ( शेखपुरा ) में टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना , बाल विवाह रोकथाम, माहवारी स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट ( MHM ) और नई माताओं के बीच बेबी किट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक) , रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026

शेखपुरा में शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश।

शेखपुरा जिला के समाज सेवी शंभू यादव के बड़े भाई स्वर्गीय संजय यादव जी के निधन के उपरांत शहर के स्टेशन रोड स्थित इन्दाय आवास पर पहुंचे।शोकाकुल परिजन से मुलाकात किए।

शेखपुरा में शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश। शेखपुरा जिला के समाज सेवी शंभू यादव के बड़े भाई स्वर्गीय संजय यादव जी के निधन के उपरांत शहर के स्टेशन रोड स्थित इन्दाय आवास पर पहुंचे।शोकाकुल परिजन से मुलाकात किए।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026

बरबीघा के हटिया चौक पर प्रशासन का चला डंडा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया अतिक्रमण।

10 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के सख्त आदेश के बाद हटिया चौक और उसके आसपास के रोड किनारे से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के नेतृत्व में चलाई गई, जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान हटिया चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। इसके साथ ही, कई स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन पर अवैध रूप से निकाली गई पक्की सीढ़ियों, शेड (करकट) और अन्य बाधाओं को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने आम जनता और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
"सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके बाद भी किसी दुकानदार या ठेला संचालक द्वारा दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।"
मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी
इस बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे।
अनुमंडल पदाधिकारी महोदया,
नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा
थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना (सशस्त्र पुलिस बल के साथ)

आम जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। हटिया चौक पर आए दिन सब्जी और फल की दुकानों के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता था। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब सड़क पूरी तरह साफ नजर आ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

बरबीघा के हटिया चौक पर प्रशासन का चला डंडा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया अतिक्रमण। 10 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के सख्त आदेश के बाद हटिया चौक और उसके आसपास के रोड किनारे से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के नेतृत्व में चलाई गई, जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान हटिया चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। इसके साथ ही, कई स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन पर अवैध रूप से निकाली गई पक्की सीढ़ियों, शेड (करकट) और अन्य बाधाओं को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने आम जनता और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके बाद भी किसी दुकानदार या ठेला संचालक द्वारा दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।" मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी इस बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना (सशस्त्र पुलिस बल के साथ) आम जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। हटिया चौक पर आए दिन सब्जी और फल की दुकानों के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता था। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब सड़क पूरी तरह साफ नजर आ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026

चांदी गांव में देवन मुखिया के नेतृत्व में मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भव्य स्वागत किया।

चांदी गांव में देवन मुखिया के नेतृत्व में मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भव्य स्वागत किया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026

12 जुलाई को आयोजित होने वाली अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

दिनांक 10.07.2026 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा  विज्ञापन संख्या-03/2026 के अंतर्गत अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) के रिक्त पदों पर चयन हेतु दिनांक 12.07.2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के संबंध में जिला पदाधिकारी, शेखपुरा तथा पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में मंथन सभागार, समाहरणालय, शेखपुरा में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाए तथा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों को परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, गोपनीयता एवं समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों एवं कदाचार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सतर्क एवं सक्रिय रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले के कुल 08 परीक्षा केंद्रों  रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा, इस्लामिया उचित विद्यालय शेखपुरा, डीएम उच्च विद्यालय शेखपुरा, उच्च विद्यालय बरबीघा, राज  राजेश्वर उच्च विद्यालय बरबीघा, संजय गांधी स्मारक महिला कॉलेज शेखपुरा, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय शेखपुरा, रामप्रसाद भागवती चरण आदर्श टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमे  कुल 3000 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा एकल पाली में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित होगी तथा अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रातः 09:30 बजे निर्धारित है।

बैठक में अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच,) सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,  जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं  अन्य सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, विक्षक, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थिति थे।

12 जुलाई को आयोजित होने वाली अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित। दिनांक 10.07.2026 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2026 के अंतर्गत अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) के रिक्त पदों पर चयन हेतु दिनांक 12.07.2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के संबंध में जिला पदाधिकारी, शेखपुरा तथा पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में मंथन सभागार, समाहरणालय, शेखपुरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाए तथा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों को परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, गोपनीयता एवं समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों एवं कदाचार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सतर्क एवं सक्रिय रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले के कुल 08 परीक्षा केंद्रों रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा, इस्लामिया उचित विद्यालय शेखपुरा, डीएम उच्च विद्यालय शेखपुरा, उच्च विद्यालय बरबीघा, राज राजेश्वर उच्च विद्यालय बरबीघा, संजय गांधी स्मारक महिला कॉलेज शेखपुरा, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय शेखपुरा, रामप्रसाद भागवती चरण आदर्श टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमे कुल 3000 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा एकल पाली में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित होगी तथा अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रातः 09:30 बजे निर्धारित है। बैठक में अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच,) सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, विक्षक, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थिति थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026