पटना में स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए ईमाम गजाली, मंत्री संजय पासवान से भी की मुलाकात।
शेखपुरा जिला में खुलेगा गन्ना उद्योग।
पटना में आगामी 28 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं सफल बनाने की तैयारियों को लेकर पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शेखपुरा जिला अध्यक्ष सह जमुई सांसद प्रतिनिधि ईमाम गजाली शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार सरकार के दोनों मंत्री संजय पासवान एवं संजय सिंह के साथ पार्टी के सभी सम्मानित विधायक और विधान पार्षद उपस्थित रहे। वहीं, बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय भी बैठक में शामिल हुए। बैठक का मंच संचालन पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव कैप्टन नंद कुमार ने किया।बैठक में आगामी 28 नवंबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई । इस दौरान ईमाम गजाली ने बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से उनके पटना स्थित आवास पर भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मंत्री संजय पासवान को ईमाम गजाली ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इस मुलाकात को लेकर ईमाम गजाली ने खुशी जाहिर की।ईमाम गजाली की इस बैठक में सहभागिता और मंत्री से मुलाकात को पार्टी के संगठनात्मक संपर्क एवं आपसी सौहार्द के रूप में देखा जा रहा है।गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। शेखपुरा जिला में गन्ना उद्योग लगाने की मांग किया। गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द शेखपुरा जिला में गन्ना उद्योग खुलेगा।
Sheikhpura, Sheikhpura | Nov 24, 2026