जीवनधारा अभियान के तहत थांदला में रक्तदान शिविर, 55 यूनिट रक्त संग्रहित
पांचाल समाज ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश, एसडीएम ने रक्तदाताओं को प्रदान किए प्रमाण-पत्र
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “जीवनधारा अभियान–एक बूंद उम्मीद की” के तहत पांचाल समाज द्वारा थांदला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के सदस्यों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 55 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला श्री भास्कर गाचले भी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा में दिए गए उनके योगदान की सराहना की।
कलेक्टर डॉ. भरसट के मार्गदर्शन में संचालित “जीवनधारा अभियान–एक बूंद उम्मीद की” का उद्देश्य जिले में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026