बिजावर: कूपी में केन-बेतवा प्रभावित ग्रामीणों के लिए लगा शिविर, 184 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश में केन-बेतवा लिंक परियोजना प्रभावित ग्राम कूपी में गुरुवार की दोपहर 3 बजे शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग ने 184 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। वहीं प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, पशुशेड, बकरी पालन, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले ।