चित्रकूट चाय की दुकान पर तांडव मचाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार।
मारपीट और तोड़फोड़ का सीसी टीवी वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन मोड़ में आई चित्रकूट पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
चित्रकूट के स्फटिक शिला मोड़ पर मनोहर चाय की दुकान में हुई हिंसक मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में चित्रकूट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 13 सितंबर की शाम पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही चित्रकूट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
VO: यह तस्वीरें चित्रकूट के स्फटिक शिला मोड़ स्थित मनोहर चाय की दुकान की हैं, जहां 13 सितंबर की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते इलाका जंग का मैदान बन गया। बेखौफ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की।
सोशल मीडिया पर इस तांडव का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए चित्रकूट पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और मामले में शामिल छह आरोपियों—वरुण तिवारी, सुमित पांडे, योगेंद्र पाठक, देवांश पांडे, कार्तिक यादव और शिवम पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।