युवा समाजसेवी विपिन सिंह व मित्र मण्डली क़े नेतृत्व मे स्वागत किया गया
कोठी । श्री कसौंधन समाज सेवा के तत्वावधान में व्यापारी बंधुओ ने आज मंगलवार को महर्षि कश्यप जयंती मनाई। कस्बे के बस स्टैंड हनुमान मंदिर से सुंदरकांड पाठ के बाद महर्षि कश्यप की आरती उतारी गई। मंदिर बस स्टैंड से महर्षि कश्यप की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा बस स्टैंड चौराहा, बाजार, गैबी चौराहा समेत कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली बग्घी पर सवार महर्षि की प्रतिमा का कस्बे वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
शोभायात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप के जयकारे लगाए। महर्षि कश्यप की जयंती व शोभायात्रा का आयोजन कसौंधन समाज सेवा , युवा कसौंधन समाज व कसौंधन समाज नारी चेतना संस्थान की ओर से किया गया था।