गौवंश विचरण चरागाह भूभाग पर अवैध अतिक्रमणकारी बना रहे अपना कब्जा।
रात में पहुंचा प्रशासन, कब्जे धारियों का चल रहा था निर्माण कार्य, नायव तहसीलदार ने कराया बंद।
रामनगर मैहर-- अनुभाग क्षेत्र रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत नादो के गौवंश विचरण चरागाह भू-भाग पर अवैध कब्जाधारी का चल रहा था निर्माण कार्य, ग्रामीणों की शिकायत और कब्जा धारियों द्वारा रात्रि के समय निर्माण कार्य दौरान विवादित स्थिति के बाद प्रशासनिक अमले की खुली नींद भौतिक स्थिति पर नायव तहसीलदार ललित धार्वे उपस्थित होकर काम को कराया बंद।
मैहर कलेक्टर के समक्ष शिकायत और सूचना पहोंचे पर रामनगर राजस्व अधिकारी को काम बंद के लिए निर्देशित किया जहां पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित होकर निर्मित विवादित स्थिति स्थल भूभाग का काम पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके मोआयने पर उपस्थित करने के साथ मौखिक रुप से अवैध चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बताया की चल रहे अवैध अतिक्रमण निर्माण कार्य दौरान सरपंच पति गणेश द्विवेदी नादो स्थल पर उपस्थित रहे। जिनके द्वारा अवैध अतिक्रमण कराया जा रहा था। नायब तहसीलदार ने संबंधित भू-भाग भूमि से संबंधित दस्तावेजों एवं वास्तविक स्थिति की जांच एवं सीमांकन तक कोई भी निर्माण कार्य विवादित गौवंश विचरण चारागाह पर निर्माण नहीं चलने के निर्देश दिये। जबरजस्ती अवैध निर्माण या कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी का उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया।।👇