घरघोड़ा: घरघोड़ा में 1 नवंबर से पॉलीथिन और पानी पाउच पर लगेगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगा जुर्माना
रायगढ़ के घरघोड़ा में एक नवंबर से पॉलीथिन कैरी बैग और पानी पाउच पर प्रतिबंध लागू होगा। नियम तोड़ने पर सामग्री जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पंचायत ने दुकानदारों से मौजूदा स्टॉक खत्म करने या वापस करने की अपील की है।