अमरिया: न्यूरिया में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति और सास के खिलाफ दी गई तहरीर
न्यूरिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। बलदेवपुर गांव की विवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की मां की तहरीर के मुताबिक, 18 अगस्त को विवाहिता को कमरे में बंद कर गला दबाने की कोशिश की गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया।