निकाय चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में मेयर पद को लेकर मंथन तेज
42 में से 33 विजयी पार्षद फिलहाल बाड़ेबंदी में मौजूद, 9 पार्षदों की मौजूदगी को लेकर सूत्रों से अलग-अलग जानकारी
बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों के बीच मेयर पद को लेकर सियासी चर्चा और रायशुमारी का दौर जारी
वही कल कांग्रेस ने एकजुटता का फोटो के ज़रिए दिया था संदेश
सूत्रों के मुताबिक मेयर पद के लिए कांग्रेस में अलग-अलग नामों को लेकर समर्थन जुटाने की कवायद
हालांकि अलग अलग खेमों में अपने अपने उम्मीदवार के नाम को लेकर पेच,
अपने-अपने पसंदीदा चेहरे को लेकर पार्षदों के बीच अंदरखाने चर्चा की खबर
अब कांग्रेस नेतृत्व के सामने सभी समीकरणों को साधते हुए एक नाम पर सहमति बनाने की चुनौती
मेयर प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान की सहमति के बाद होगा
एक बड़े चेहरे और एक अन्य बड़े दावेदार के बीच खेमों की खबर
ऐसे में बड़ा सवाल-कांग्रेस किस चेहरे पर लगाएगी दांव और कैसे साधेगी सभी सियासी समीकरण?
#bikaner #rajasthan #election #congress #bikaner_update