जीत के बाद एक साथ दिखे कांग्रेस पार्षद, मेयर पद को लेकर सियासी मंथन तेज
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे सामने आने के बाद बीकानेर में कांग्रेस के भीतर मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। परिणाम आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने अपने विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी विजयी पार्षदों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
चुनावी जीत के बाद अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल मेयर की कुर्सी किसे मिलेगी? इसको लेकर पार्टी के भीतर चर्चाओं और सियासी मंथन का दौर तेज हो गया है।
हाईकमान के अंतिम फैसले से पहले विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की कोशिशों को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में मेयर पद के लिए नाम को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।