उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित 100 फीट रोड पर अशोका पैलेस के सामने दो वाहनों की मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। बाद में सुखेर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी अविनाश डांगी को हिरासत में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #BreakingNews #Sukher #RoadRage #RajasthanNews #CrimeNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan