उदयपुर जिले के वल्लभनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढावा के ढीमड़ा गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बनाई गई सड़क सुबह होते ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की परत हाथ से निकालने पर भी बाहर आने लगी। उन्होंने संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच और सड़क को गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा ठीक करवाने की मांग की है। मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंच रहे कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि डामर को पूरी तरह सेट होने में करीब 24 घंटे लग सकते हैं। अब निरीक्षण और जांच के बाद ही निर्माण की गुणवत्ता स्पष्ट होगी।
#Vallabhnagar #DhimdaVillage #Dhawa #RajasthanNews #RoadConstruction #RoadQuality #PoorRoadConstruction #RoadDamage #UdaipurBreakingNews #UdaipurRuralNews #VillagersProtest #RoadInvestigation #JENInspection #RajasthanVillageNews #HindiNews
Girwa, Udaipur | Nov 3, 2026