धौलपुर: खरगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला, घर में घुसकर तीन लोगों को भी पीटा
जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर खेत पर काम कर रहे युवक पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। युवक के साथ मारपीट करने के बाद हमलावर घायल के घर पहुंचे जहां मौजूद तीन लोगों से भी मारपीट की। साल 2021 में घायल के चचेरे भाई की हत्या हरियाणा में कर दी गई थी। मामले में राजीनामा नहीं करने पर हमलावरों ने मारपीट की।