धौलपुर: भाजपा जिलाकार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का 45वां स्थापना दिवस
धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा मुखर्जी और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दीं।