धौलपुर: चौहानपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की हुई मौत
जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के चौहानपुर मोड़ के पास शनिवार दोपहर को एक अज्ञात वाहन ने 70 वर्षीय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर महिला को मृत घोषित करते हुए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया।