धौलपुर: शेरगढ़ किले के पास से
पुलिस जाप्ते पर हमले का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 15 माह से फरार चल रहे 15 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि 21 नवंबर 2022 को कुछ बजरी माफियाओं ने धौलपुर शहर के वाटरवर्क्स चौराहा पर पुलिस जाप्ते पर पथराव किया था और अवैध चम्बल बजरी से भरी ट्रोली को छुडाकर ले गये थे।