धौलपुर: 48 घंटों में 15 जगह मारे छापे, नष्ट करवाया बदबूदार खाद्य पदार्थ मिलावट
धौलपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगातार 48 घंटों में धौलपुर जिले में 15 जगहों पर छापे मारे हैं। जहां से भारी मात्रा में खराब, बदबूदार दूध से बने पदार्थों, मिठाइयों आदि को जब्त कर नष्ट करवाया है।