आज समाहर्त्ता, बांका की अध्यक्षता में सभी अंचल अधिकारियों, अंचल अमीन एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ भूमि अधिग्रहण में अंचल की भूमिका विषय पर उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
समाहर्त्ता, बांका द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि बांका जिला में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएँ प्रारंभ होने की संभावना है। इस हेतु भूमि अधिग्रहण की पूर्व तैयारी मिशन मोड में किया जाना है। भूमि अधिग्रहण का कार्य 01 वर्ष के अंदर पूर्ण किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार किया जाना है। सामान्य तरीके से किसी परियोजना में भू-अर्जन कार्य में 3 वर्ष का समय लगता है परन्तु सामान्य तरीके से कार्य नहीं करना है। भू-अर्जन प्रक्रिया को इतना कम समय में पूर्ण किया जाए कि बांका जिला का नाम राज्य स्तर एवं देश स्तर पर प्रदर्शित इस संबंध में अंचल अधिकारी कटोरिया एवं बेलहर द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गयी तथा बताया गया कि जो कार्य इन्हें आवंटित किया गया था उसे बेहतर तरीके से निष्पादित किया गया है।
कार्यशाला में भू-अर्जन प्रक्रिया में अंचल द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में यह भी बताया गया कि भू-अर्जन की अधियाचना, मानचित्र, 3A, 3D इत्यादि की जाँच और सत्यापन यदि अंचल द्वारा बेहतर तरीके से किया जाए तो कार्य गुणवत्तापूर्ण होगा तथा भविष्य में दायर होने वाले CWJC, Land Suit इत्यादि की संख्या शून्य होगी। इसलिए अंचल अधिकारियों एवं कर्मियों को भू-अर्जन का कार्य ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बांका द्वारा सम्बोधित करते हुए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अंचल द्वारा जाँच किए जाने वाले अधियाचना, 3a, 3A, 3D मानचित्र के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि आपको जो कार्य आवंटित किया गया है, उसे मानवीय मूल्यों एवं जनहित के दृष्टिकोण से समझते हुए ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक सम्पादित करें ताकि किसी भी योजना को कम से कम समय तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जा सके। मानवीय मूल्यों का पाठ भी उनके द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पढाया गया।
बैठक मे अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बांका, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो बांका, जिला भू-अर्जन कार्यालय के वरीय लिपिक, अमीन एवं अनुभवी कर्मियों द्वारा भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Banka, Bihar | Sep 16, 2026