Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
newsbankaprime
#बांका में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार, प्रेमालाप करते पकड़े गए तो शिक्षक-छात्रा की मंदिर में कराई गई शादी #highlightseveryonefollowers #facebookreelsviral
Banka, Banka
| Sep 16, 2026
#बांका
#highlightseveryonefollowers
#facebookreelsviral
MORE NEWS
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा रजौन प्रखंड के मानझगंय डरपा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। #Banka #BankaDistrict #Rajaun #ManjhayDarpा #SahyogShivir #DistrictAdministration #DM_Banka #AnshulAgrawal #Bihar #BiharAdministration #जनसेवा #प्रशासन #सहयोगशिविर #बांका #रजौन #जिलाप्रशासन
Banka, Bihar | Sep 16, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा रजौन प्रखंड के मानझगंय डरपा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों से संवाद करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ पंचायतों का चयन कर इस प्रकार के सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय अथवा प्रखंड कार्यालय तक अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रशासन द्वारा शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने एवं पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में उपलब्ध विभागीय काउंटरों पर आवेदन करें तथा अपनी समस्याओं को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखें। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। सहयोग शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया गया। इस क्रम में 04 लाभुकों को जन्म प्रमाण पत्र, 02 लाभुकों को आवास योजना के तहत आवास की चाभी, 02 लाभुकों को श्रम कार्ड तथा 02 लाभुकों को जी-राम-जी योजना से संबंधित लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 03 लाभुकों को राशन कार्ड वितरित किया गया। वहीं जीविका दीदियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ₹19 करोड़ 30 लाख का डमी चेक भी वितरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि सहयोग पोर्टल पर उसी दिन अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि प्राप्त आवेदनों की सतत निगरानी की जा सके तथा उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि राज्य सरकार द्वारा कायाकल्प योजना के तहत रजौन प्रखंड के तीन जर्जर विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इन विद्यालयों की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मरम्मति की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिला पदाधिकारी ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क की मरम्मति के लिए जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा अक्टूबर माह से मरम्मति कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा। रजौन प्रखंड में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रजौन को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, वर्तमान में निजी मकानों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को हर हाल में सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां सरकारी भूमि की अनुपलब्धता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण लंबित है, वहां संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाए। सहयोग शिविर कार्यक्रम स्थल के निकट पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन स्थिति में पाया गया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, रजौन को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निर्माण विभागीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
Banka, Bihar | Sep 16, 2026
विधि-व्यवस्था, अवैध खनन, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर बांका जिला प्रशासन सख्त; डीएम एवं एसपी ने दिए परिणाम-उन्मुख और कड़े फील्ड एक्शन के निर्देश बांका: समाहरणालय सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार ने विधि-व्यवस्था, जनसुरक्षा और राजस्व से जुड़े मामलों में औपचारिकता छोड़कर धरातल पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि जनहित और सुरक्षा से जुड़े मामलों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों पर सीधी जवाबदेही तय होगी। बैठक में लिए गए प्रमुख कार्ययोजना और फील्ड निर्देश: सड़क सुरक्षा व ब्लैक स्पॉट सुधार: चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तत्काल रंबल स्ट्रिप, कैट्स आई एवं स्पष्ट रोड साइनेज दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। पुनसिया-इंग्लिश मोड़ सड़क की तत्काल तकनीकी मरम्मत कराने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को समय-सीमा तय की गई। इसके साथ ही एनएच एवं पीडब्ल्यूडी सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले सभी अतिक्रमणों को संयुक्त अभियान चलाकर तुरंत हटाने का आदेश दिया गया। अवैध खनन व परिवहन पर जीरो टॉलरेंस: वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों और अवैध खनन की रोकथाम के लिए डीएमओ और एसडीपीओ को औचक व निरंतर संयुक्त छापेमारी करने तथा दैनिक स्तर पर छापों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। डीटीओ एवं खनन विभाग को ओवरलोडिंग और अवैध भंडारण पर वाहन जब्ती और भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। नशा मुक्ति एवं 'ड्रग-फ्री जोन' का कड़ाई से क्रियान्वयन: जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को पूर्णतः ‘ड्रग फ्री जोन’ लागू करने हेतु नियमित गश्ती होगी। प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा व सिंथेटिक ड्रग्स की आपूर्ति श्रृंखला तोड़ने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस बल को चिन्हित मेडिकल स्टोरों व संदिग्ध ठिकानों की आकस्मिक जांच का आदेश दिया गया। (एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 15 मामलों में 17 गिरफ्तारियां दर्ज)। भू-समाधान पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि: भूमि विवाद के निस्तारण में पारदर्शिता लाने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष और राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) को आपसी समन्वय से लंबित मामलों की 100% ऑनलाइन एंट्री और भौतिक सत्यापन तय समय में पूरा करने की डेडलाइन दी गई। त्योहारों से पूर्व सुरक्षा व सीसीटीवी सर्विलांस: आगामी दुर्गा पूजा एवं त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध BNSS की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई तेज रहेगी। कटोरिया और बौंसी के प्रमुख व संवेदनशील चौराहों पर उच्च क्षमता (HD) वाले सीसीटीवी कैमरे तत्काल अधिष्ठापित करने के आदेश दिए गए। लंबित शस्त्र लाइसेंस सत्यापन को थाना स्तर पर अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र वाद व बकायेदारों पर वारंट: राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को डिफाल्टरों पर अंतिम नोटिस की तामिला तत्काल पूरी करने और तय समय में भुगतान न होने पर कुर्की/वारंट की प्रक्रिया अमल में लाने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में स्पष्ट किया गया कि सभी विभागों की प्रगति का मूल्यांकन फाइलों के बजाय फील्ड में दिखने वाले परिणामों और जनता को मिलने वाली त्वरित राहत के आधार पर किया जाएगा।
Banka, Bihar | Sep 15, 2026

बांका पुलिस कार्यालय में IG विवेक कुमार की बड़ी समीक्षा! एसपी अमितेश कुमार की मौजूदगी में खंगाली गईं कार्यालय की व्यवस्थाएं, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश.
Banka, Banka | Sep 15, 2026
#बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बांका शहर, राहगीरों से लेकर पुलिसकर्मियों तक की बढ़ी परेशानी #BiharNews #facebookreelsviral #rainyday
Banka, Banka | Sep 15, 2026
#बांका में 36 वर्षों में पहली बार होगा स्नातक संवाद, 10,871 स्नातक मतदाताओं तक पहुंचेगा आमंत्रण, 21 सितंबर को होगा संवाद कार्यक्रम #kosichunav #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Sep 15, 2026
#बांका में एक सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश,धान की फसल के लिए संजीवनी, खेतों में लौटी नमी #rainyday #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Sep 15, 2026