टीकमगढ़: सनातन धर्म समरसता के लिए विजय राघव मंदिर से निकली पदयात्रा, श्रद्धालु 18 किलोमीटर पैदल चलकर बगाज माता मंदिर पहुंचे
टीकमगढ़ में नए साल के पहले दिन बुधवार को टीकमगढ़ शहर के विजय राघव मंदिर से सनातन धर्म समरसता यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद यात्रा बगाज माता मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा में शामिल साधु संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।