टीकमगढ़: मुक्तिधाम के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्री हुए घायल, 108 एम्बुलेंस ने पहुँचाया जिला अस्पताल
टीकमगढ़ बानपुर रोड स्थित मुक्तिधाम के पास पिता पुत्री सड़क हादसे का शिकार हो गए। बानपुर निवासी व्यक्ति अपनी बेटी के साथ बाइक से अपने गांव से कुंडेश्वर की ओर जा रहा था, रास्ते में टीकमगढ़ बानपुर रोड स्थित मुक्तिधाम के पास उनकी बाइक की टक्कर एक साइकिल से हो गई, जिससे दोनों पिता पुत्री घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल ले जाया गया है।