टीकमगढ़: टीकमगढ़ में इंजीनियर बेच रहा समोसे, विधायक ने भाजपा सरकार पर उठाया बेरोजगारी का मुद्दा
टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड पर इंजीनियर ने समोसे का ठेला लगाया है। उसने ढीले का नाम भी बीई समोसा रखा है। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने ठेले पर पहुंचकर ₹10000 की मदद की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। आदर्श ने बताया कि उन्होंने जॉब के लिए 4 साल तक संघर्ष किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।