बहराइच: महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, मंगलवार को बहराइच आएंगे सीएम योगी : डीएम
चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पार्किंग पेयजल आदि की भी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।