ब्रह्मपुर: गंगा कटाव से बचाव को प्रशासन सक्रिय, ढाबी गांव में रेत बोरियों से होगा काम, सीओ ने किया निरीक्षण
ढाबी गांव को गंगा नदी के बढ़ते कटाव से बचाने के लिए आखिरकार प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। रविवार की सुबह करीब 8 बजे अंचलाधिकारी (सीओ) खुशबू खातून ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।