मीनापुर: मीनापुर प्रखंड में पैक्स चुनाव का मतगणना पूरा, पांच नए चेहरों को मिला जीत का मौका
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय में 23 पंचायतों के पैक्स चुनाव का मतगणना बीते सोमवार की रात करीब साढ़े आठ में सम्पन्न हो गया। पैक्स चुनाव में पांच नए चेहरों को मतदाताओं ने मौका दिया। सबसे ज्यादा जीत का अंतर अली नेउरा पंचायत से अशोक कुमार सिंह व कम अंतर से मझौलिया के रामनरेश कुमार ने जीता हासिल की।