मीनापुर: मीनापुर प्रखंड में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 4:30 बजे तक 56% मतदान
मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव रविवार कि शाम साढ़े चार बजे में शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे तक 56 फ़ीसदी मतदान किया गया है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के 23 पंचायतों में पैक्स चुनाव कराया गया है। मतदान के लिए कुल 90 केंद्र बनाए गए थे।