मीनापुर: मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर पैक्स चुनाव की मतगणना शुरू, प्रत्याशी और समर्थक जुटे
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे से पैक्स चुनाव की मतगणना आरम्भ हो चुकी है। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के पास प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचना शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के 23 पंचायतों में बीते रविवार को मतदान कराया गया था। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।