मीनापुर: सिवाइपट्टी से कुख्यात बदमाश रावण लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस की तलाश
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने कुख्यात बदमाश मुन्ना उर्फ रावण को गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के बाद रविवार सुबह करीब दस बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए बदमाश की लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक मीनापुर और सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में कई मामले में उक्त आरोपी फरार चल रहा था।