मीनापुर: मीनापुर प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए मतदान शुरू, शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र में चौथे चरण का पैक्स चुनाव रविवार सुबह सात बजे से शुरू करा दी गई है। सुबह 7 से शाम 4.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही डीडीसी व डीएसओ को पूरे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।