मीनापुर: चतुरसी गांव में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो दरोगा घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के चतुरसी गांव में गुरुवार की सुबह करीब चार बजे हत्या के आरोपित कृष्ण मुरारी राय को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर शरारती तत्वों ने चोर-चोर का हल्ला कर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी की गई, जिसमें दारोगा मो. अब्दुल्ला और कुमारी अदिति सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।