IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। दिव्या मित्तल ने अपनी नई पार्टी का नाम 'जन नीति भारत' रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। दिव्या ने एक्स हैंडल पर विस्तार से बताया है कि उन्होंने पार्टी बनाने का फैसला क्यों किया है। उन्होंने जनता से उनके साथ जुड़ने की अपील की है। 'जन नीति भारत' के संगठनात्मक ढांचे, संभावित गठबंधन की रणनीतियों और उत्तर प्रदेश के अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
#DivyaMittal #trendingreels
Kasya, Kushinagar | Oct 15, 2026