शहपुरा में स्व-सहायता समूह की दीदी ने शुरू की ‘दीदी की दुकान’
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में विकासखंड शहपुरा में स्व-सहायता समूह की सदस्य द्वारा “दीदी की दुकान” स्थापित की गई है। इस पहल के माध्यम से समूह की महिला सदस्य को स्वयं का व्यवसाय शुरू कर नियमित आय का अवसर मिला है।
“दीदी की दुकान” का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को छोटे व्यवसाय एवं स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। दुकान के माध्यम से स्थानीय लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री गांव अथवा आसपास ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही आगे चलकर स्थानीय स्तर पर समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को भी दुकान के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराने की संभावना रहेगी।
राष्ट्रीय स्तर पर भी ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं UNICEF YuWaah द्वारा ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता तथा कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने के लिए “दीदी की दुकान” मॉडल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में इस मॉडल को पायलट रूप में आगे बढ़ाने की पहल की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।
अन्य स्थानों पर संचालित “दीदी की दुकान” मॉडल में महिलाओं को दुकान संचालन के साथ वित्तीय साक्षरता, बहीखाता, डिजिटल भुगतान, ग्राहक प्रबंधन तथा व्यवसाय संचालन जैसी व्यावहारिक जानकारियों से भी जोड़ा गया है। इससे महिलाओं को केवल दुकान शुरू करने तक सीमित न रखते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक हैण्डहोल्डिंग देने पर जोर दिया जाता है।
शहपुरा में स्थापित “दीदी की दुकान” भी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे समूह सदस्य को स्वयं की आय का साधन प्राप्त होने के साथ अन्य स्व-सहायता समूह की महिलाओं को भी छोटे उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका एवं उद्यम गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि और लखपति दीदी के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#collectordindori #jansampark #Dindori #Shahpura #DidisShop #DidiKiDukan #SelfHelpGroup #SHG #WomenEmpowerment #WomenEntrepreneurship #RuralWomen #RuralDevelopment #SelfEmployment #WomenInBusiness #LivelihoodMission #NRLM #EconomicEmpowerment #FinancialIndependence #RuralLivelihood #Entrepreneurship #LakhpatiDidi #MadhyaPradesh #MPGovernment #EmpoweringWomen #DigitalPayment #SkillDevelopment #LocalBusiness #SustainableLivelihood
42 views | Dindori, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026