लामता थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
ईद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील
बालाघाट जिले के लामता में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से लामता थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
बैठक लामता थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान और तहसीलदार मयंक मिश्रा की मौजूदगी में हुई। इस दौरान आगामी त्योहारों ईद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
बैठक में अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से त्योहारों को पारंपरिक उल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की बात कही गई।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत
थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान और तहसीलदार मयंक मिश्रा ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन की कोशिश रहेगी कि पर्वों के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक के जरिए प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
रिपोर्ट @शिवम असाटी HALCHAL24NEWS बालाघाट मध्यप्रदेश
#Lamata #Balaghat #ShantiSamiti #FestivalPeace #MadhyaPradesh