बाली: बाली और सेवाड़ी में किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण, खरीफ 2025 की तैयारियों की समीक्षा, योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर
बाली और सेवाड़ी के किसान सेवा केंद्रों का गुरुवार को शाम 4.30 बजे खरीफ 2025 सीजन की तैयारियों को लेकर जिला कृषि मुख्यालय के सहायक निदेशक फूलाराम मेघवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसल उत्पादन कार्यक्रम और मृदा नमूना संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद सहायक निदेशक मेघवाल ने 'कृषि ज्ञानधारा' कार्यक्रम में भाग लिया ।