#बालाघाट
दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर वारासिवनी तहसील के ग्राम मदनपुर के 146 परिवारों को ऐसा उपहार मिला, जो उनके लिए लंबे समय तक महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव के सभी 146 आबादी भूमि पट्टाधारकों की रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर उन्हें भूमि का कानूनी मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के साथ मदनपुर ने स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की एक मिसाल पेश की है।
धनतेरस के अवसर पर ग्राम मदनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री विवेक विक्की पटेल, पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल एवं कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की उपस्थिति में आबादी भूमि की रजिस्ट्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सभी 146 पट्टाधारकों की रजिस्ट्री पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ग्राम की पटव�