पोहरी: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने लोहरेहार व छर्च में शासकीय संस्थाओं और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया
Pohri, Shivpuri | Sep 22, 2026 कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे ग्राम लोहरेहार एवं ग्राम छर्च में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सड़क निर्माण कार्यों, शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर सख्त रुख अपनाया।