कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने लंबे समय से कार्य से नदारत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने गुरुवार को जिला कार्यालय में कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में लंबे समय से अनुपस्थित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण नागे को निलंबित करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किशोर मरकाम,श्रवण नाग,मंगल नेताम,रूपसिंह नेताम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।