कोंडागांव: BRC कार्यालय भवन में प्रशिक्षण ले रहे जूनियर रेडक्रॉस के शिक्षकों को पुलिस ने दी अपराधो और नए कानून के बारे में जानकारी
फरसगांव नगर के BRC कार्यालय भवन में विकासखंड क्षेत्र के जूनियर रेडक्रॉस के शिक्षकों को तीन दिवशीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू के द्वारा देश मे जुलाई महीने से लागू हुए नए कानून, साइबर क्राइम,ऑनलाइन ठगी,बच्चो और महिलाओं के सम्बंधित अपराधो,यातायात नियमो के बारे में बताते हुए उनसे बचने जागरूक किया गया