कोंडागांव: फिर सामने आई कोंडागांव के दूरस्थ क्षेत्र से विकास की हकीकत, तोतर गांव में नदी-नाला पार कर स्कूल जाते दिखे बच्चे
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के तोतर गांव में विकास का घोर अभाव देखने को मिल रहा है। 1 अगस्त को एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूली बच्चे जोखिम लेते हुए नदी-नाला पार करते हुए स्कूल जाते दिख रहे हैं। कोंडागांव जिले के दुरुस्थ क्षेत्र अंतर्गत तोतर गांव के बुडरापारा में रहने वाले लगभग 30 से 35 बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए रोजाना नदी-नाला पार करना पड़ता है।