कोंडागांव: ग्राम चौड़ंग के उचित मूल्य दुकान संचालक को कलेक्टर ने किया बर्खास्त,खाद्य सामग्री स्टॉक पंजी में कलेक्टर ने देखी गड़बड़ी
गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के ग्राम चौड़ंग स्थित उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां खाद्य सामग्री की तौल करवाई। यहां स्टॉक पंजी में दर्ज मात्रा और दुकान में उपलब्ध मात्रा में अंतर पाए जाने पर दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए बर्खास्त करने के निर्देश दिए है।