कोंडागांव: जनपद पंचायत कार्यालय में विधायक उसेंडी ने दिव्यांग शिविर में 142 दिव्यांग जनों के बीच उपकरण किए वितरित
कलेक्टर कोण्डागांव के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव में दिव्यांग प्रमाणीकरण सह सहायक उपकरण प्रदाय शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार शिविर में विधायक सुश्री लता उसेंडी ने 142 दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया।शिविर में 649 दिव्यांगजनों ने पंजीयन करवाया,जिसमें 297 दिव्यांगजन 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग पाए गए।