कोंडागांव: बाल कटवाने के नाम पर घर से निकली महिला दो बच्चों समेत लापता, परिवार के मिलने की उम्मीद लेकर कोंडागांव पहुंचा पति
बस्तर जिले के बड़ेमुरमा गांव से एक महिला दो बच्चों के साथ 23 जुलाई से लापता है। बताया जा रहा है लापता महिला अंबिका बघेल उम्र 35 वर्ष अपने दो बेटों, अखिलेश 12 वर्ष और अमित 9 वर्ष को बाल कटवाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन तब से वापस नहीं लौटी है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और लोग महिला और बच्चों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।