मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा की छात्रा को प्रदाय किया लेपटॉप
सफलता की कहानी : मेहनत से मिली सफलता, सपनों को मिली नई उड़ान
..
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत लैपटॉप राशि अंतरण कार्यक्रम में सुश्री नेहा राजपूत को लैपटॉप प्रदान किया गया। यह सम्मान विदिशा की छात्रा नेहा राजपूत की प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप मिलने से नेहा के ज्ञान और डिजिटल शिक्षा के नए अवसरों के द्वार खुले हैं। नेहा अब अपने सपनों को नई दिशा देते हुए आगे की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, प्रतिभा और अवसर मिलकर सफलता की नई राह बनाते हैं।
विदिशा जिले की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री नेहा राजपूत ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा में वाणिज्य संकाय से अध्ययन करते हुए नेहा ने कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। #Laptop4Students_MP #vidisha
7 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026