कसिया: अंधया में घर में नकब लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, कसया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
कसया थाना क्षेत्र के अंधया निवासी अयोध्या कुशवाहा के घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से दीवार में नकब लगाकर नगदी समेत लाखो के जेवरात चुरा ले गए। बुधवार को सुबह 5 बजे जब इसकी जानकारी परिजनों को लगा तो सभी दंग रह गए। और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है। एसएचओ कसया ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।